बिहार न्यूज़ लाइव:
,अमित गुप्ता।
रोसरा रजिस्ट्री ऑफिस के मुद्रांक विक्रेता नीरज कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में नीरज कुमार सिंह के तैल चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि दिया गया एवं 2 मिनट का मौन धारण किया गया। शोक सभा का आयोजन कातिब संघ एवं मुद्रांक विक्रेता संघ के सदस्यों के द्वारा किया गया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए रामनाथ प्रसाद ने नीरज कुमार सिंह के जीवन पर विस्तार से चर्चा किया।
सभा को मुद्रांक संघ के सदस्य प्रभात कुमार, भोला यादव, सतनारायण पासवान, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार साहू,पवन कुमार पासवान एवं कातिब संघ के अनिल चंद्र ठाकुर, राजेंद्र यादव, दिनेश यादव, दिलीप पासवान आदि ने संबोधित किया।
Comments are closed.