केसरिया(पूर्वी चंपारण):कौमी एकता फ्रंट कार्यालय में जेडीयू के प्रदेश नेता वसील अहमद खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि लाला छपरा ताजपुर के निवासी चंदेश्वर प्रसाद सिंह का हृदय गति रुक जाने से हो गई।
वहीं उन्होंने बताया कि सीपी सिंह आखरी सांस मुंबई में ली सीपी सिंह के नाम से केसरिया को मुंबई में जाने जाते थे। उन्होंने अपना सफर मुंबई में जीरो से शुरू की और एक बडे व्यवसाई के रूप में अपना नाम स्थापित किया।
उन्होंने राजनीतिक सफर में मुंबई से लोकसभा चुनाव शरद पवार की पार्टी से लड़े और केसरिया विधानसभा का चुनाव भी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पार्टी से लड़े। वह एक समाजसेवी थे और उन्होंने बिहार मे खासकर चंपारण के लोगों को इलाज के दौरान मुंबई में काफी मदद की। उनके निधन से सामाज में अपुर्णीय क्षति हुई । वहीं उन्होंने दिवंगत को शत-शत नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं दुख व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक श्री महेश्वर सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव जेडीयू नेता वसील अहमद खान, , लल्लन सिंह, राजेंद्र सिंह रमण, अभय कुमार सिंह, नंदकिशोर सिंह, अतीक अहमद खान, नेजाम खान, चुन्नू सिंह, रंजन सिंह, पप्पू सिंह, इरफान खान ,उप मुख्य पार्षद रौशन कुमार,एकराम खान , हेमंत सिंह, अनिल सिंह, अशोक सिंह, कामेश्वर सिंह,संजय जयसवाल,रौशन जयसवाल, सहित अन्य लोग शामिल थे।
असरफ आलम केसरिया(पूर्वी चंपारण)
Comments are closed.