बिहार न्यूज़ लाइव डेस्क:
मृगांक शेखर सिंह/जमूई
जमुई के पुलिस कप्तान द्वारा एक्शन मोड में पांच थानाध्यक्षों पर की गई कार्यवाही।
लोक सेवाओं के अधिकार के अंतर्गत चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन में थानाध्यक्षों द्वारा विलंब किए जाने पर जमुई के पुलिस कप्तान ने जिले के पांच थानाध्यक्षों पर बड़ी कार्यवाही का फरमान जारी कर दिया। बता दे कि जमुई के पुलिस कप्तान शोर्य सुमन ने चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन में शिथिलता बरते जाने पर जिले के पांच थानाध्यक्षों के ऊपर पांच सौ से पांच हजार तक का जुर्माना लगा दिया है।
मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की जमुई पुलिस कप्तान ने चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन में विलंब पाए जाने पर खैरा थानाध्यक्ष पर 5000 रुपया लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष पर 2000 रुपया चंद्रमंडी थानाध्यक्ष पर 2500 रुपया चंद्रदीप थानाध्यक्ष पर 1500 रुपया सिकंदरा थानाध्यक्ष के ऊपर 500 रुपया का जुर्माना लगाया है।
जमुई पुलिस कप्तान द्वारा एक्शन मोड में पांच थानाध्यक्षों पर की गई कार्यवाही से पुलिस महकमे एवं लोंगो में यह कार्यवाही चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन हेतु प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन नहीं करने के कारण थानाध्यक्षों पर जुर्माना लगाया गया है।
Comments are closed.