घाटों पर अभी भी है दलदल की स्थिति,घाट छठ घाट जाने वाले रास्तों पर है कीचड़
शनिवार तक छठ घाटों को दुरुस्त करना नप के अधिकारियों के लिए चुनौती भरा
बिहार न्यूज़ लाइव /अकबरनगर डेस्क : लोक आस्था के महापर्व छठ शुक्रवार से नहाए खाए के साथ शुरू हो गया। शनिवार को खरना एवं रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर अर्ध्य दिया जाएगा। इसको लेकर को लेकर अकबरनगर में जोर शोर से तैयारी चल रही है। लोग पूजा सामग्रियों की खरीदारी के साथ छठ घाटों की सफाई में लगे हुए हैं।
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नदी घाटों पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए नप प्रशासन की तैयारी तेज हो गई है। नप की ओर से दावा किया जा रहा है कि हरसंभव बेहतर व्यवस्था होगी। लेकिन स्थिति यह है कि अब भी घाटों पर दलदल की स्थिति बनी हुई है।घाट जाने वाले रास्तों पर कीचड़ जमा है।
शुक्रवार को नप के कर्मी अमिया घाटों पर साफ सफाई सहित दलदली वाले स्थानो को समतल करने का कार्य करते दिखे। बताया गया कि रविवार को आसपास के इलाकों से भारी संख्या में व्रर्ती यहां के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने जुटेंगे। जिसको लेकर हमलोग को घाट दुरुस्त करने को निर्देश दिया गया है कि बचे दो दिनों में घाट पर मुकम्मल व्यवस्था किया जाय। इसको लेकर हम लोग साफ सफाई के कार्य में जुटे है। घाट पर काम कर रहे इंदर मल्लिक ने बताया कि घाटों की साफ-सफाई, घाटों को मरम्मत करने,नदी घाट तक पहुंचने के पहुंच पथ को दुरुस्त करने, गहरे नदी एवं अधिक पानी वाले घाट पर पानी में बैरिकेडिंग करने को कहा गया है। साथ ही नप के कार्यपालक ने निरीक्षण कर कहा था कि घाटों पर बेहतर व्यवस्था रहेगी जिसमें चेंजिंग रूम,बिजली की समुचित व्यवस्था सहित माइकिंग की व्यवस्था किया जायेगा।
शुक्रवार से नप के कर्मी घाटों पर व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए हैं। ताकि आसपास के इलाकों से आने वाले छठ व्रर्तियों को कोई दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। हालांकि अभी भी छठ घाटों पर दलदल की स्थिति बनी हुई है। खैरैहिया घाट जाने वाले छठ घाट के रास्तों पर कीचड़ भरा है। अब बचे हुए दो दिनों में कितनी स्थिति सुधर पाएगी कितनी बेहतर व्यवस्था नगर पंचायत की ओर से किया जाएगा। यह नगर पंचायत के अधिकारियों के लिए चुनौती भरा है। अमिया घाट पर दलदल वाले स्थानों को समतल करने की कोशिश करते नप के कर्मी
Comments are closed.