,7 व 28 को चलेगा विशेष अभियान,मनेर में बीएलओ की बैठक, महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर दिया गया बल
किशोर चौहान,बिहटा,(पटना)। बुधवार को पटना जिले के मनेर हाई स्कूल के प्रांगण में मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण के लिये प्रखंड के सभी बीएलओ की बैठक बुलायी गयी। जिसमें दानापुर के डीसीएलआर रवि राकेश, उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ,मनेर वीडियो सुलेखा कुमार ने हिस्सा लिया।इसमें अधिकारियों ने बताया कि 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मतदान सूची में नाम जोड़ने या सुधारने का काम किया जाएगा।अधिकारियों ने कहा कि मनेर प्रखंड में महिलाओं की संख्या मतदाता सूची में कम है।जिसपर विशेष रूप से ध्यान देकर सभी छुटे महिलाओं का नाम जोड़ना है।इसके लिए 7 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
Comments are closed.