किशोर चौहान, बिहटा(पटना)।बिहार सरकार कृषि विभाग के निर्देश पर कृषि प्रोधोगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) द्वारा मनेर प्रखंड कार्यालय परिसर में किसान जागरुकता अभियान सह रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक भाई वीरेन्द्र,प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी,उप प्रमुख उपेंद्र प्रसाद बीडीओ डाँ० सुलेखा कुमारी ने सामूहिक रूप से दीप प्रजवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी केदारनाथ राम ने की।इसमे विभिन्न पंचायतों से पहुंचे किसानों को कृषि के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गयी। जिसमें बताया गया कि बीज ग्राम योजना के तहत किसानों को चयन कर प्रत्येक किसान को 50 प्रतिशत अनुदान पर गेंहू उपलब्ध कराया जाएगा। तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत प्रत्येक राजस्व ग्राम से किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं दिया जाएगा। अंतर्वर्तीय फसल प्रत्यक्षण मक्का एवं दलहन हेतु प्रखंड के किसानों को मसूर प्रत्यक्षण के लिए मक्का प्रत्यक्षण के लिए कई किसानों का चयन किया जाना है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों ने तकनीक से तररकी कम लागत पर उन्नत खेती करने का गुर सिखाया।बताया गया कि प्रत्येक पंचायत में आगामी 20 नवंबर से किसान चौपाल लगाकर किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कई किसानों ने अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। किसानों ने कहा कि पिछले साल की सब्सिडी राशि अभी तक नही मिल पाया है।उनलोगों ने प्रखंड को सुखाड़ घोषित करने की मांग की।इसके लिये किसान आक्रोशित दिखे।उनका आरोप था कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय में कम नजर आते है।प्रशिक्षण में किसान कम और प्रखंड कार्यालय में प्रतिदिन चक्कर लगाने वाले ज्यादा नजर आए।बहुत से किसानों खबर ही नही है।किसानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ नेताओं के भाषणों की घुट्टी भी पिलाई गयी।ज्यादा समय किसानों,अधिकारी और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप में ही गुजर गया। कार्यक्रम में कृषि समन्वयक नवीन कुमार,सांसद प्रतिनिधि प्रेमप्रकाश यादव ,भाजपा के वरिष्ट नेता अजीत सिंह, अनिल कुमार ,सरपंच लाल बहादुर सिंह ,सुरेश राय ,कुवर सिंह,अजय कुमार, उप प्रमुख उपेन्द्र प्रसाद, विद्याधर बिनोद, मिथिलेश कुमार सिंह, प्रमुख पति धर्मेन्द्र कुमार, पंसस बबन साव, अरुण कुमार सिंह, विजय सिंह यादव,चन्दन कुमार आदि शामिल हुए।
Comments are closed.