आज सासाराम में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। न्यू स्टेडियम से निकल कर सरदार पटेल चौक तक यह मार्च निकाला गया। भाजपा सांसद छेदी पासवान तथा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ता सरदार पटेल अमर रहे तथा अखंड भारत जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। बाद में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। भाजपा सांसद छेदी पासवान ने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ देश को जोड़ने के लिए है। समाज के हर तबके के लोग इसमें शामिल होकर भारत के एकता का संदेश दे रहे हैं।
Comments are closed.