गजेन्द्र कुमार
बिहार न्यूज़ लाइव@दरियापुर,सारण
दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर सिवाना गांव के पास एक गढ्ढे में डूब जाने से 14 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई।मृतका नेहा कुमारी उसी गांव कि राजू साह की पुत्री थी।वहीं डूब रही एक अन्य किशोरी को ग्रामीणों ने बचा लिया।इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सिवाना के पास फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए मिट्टी काटी गई है।जिससे वहा बड़ा गढ्ढा हो गया है।उसी में मृतका गांव की कुछ अन्य बच्चियों के साथ स्नान कर रही थी।इसी बीच वह और उसी के गांव की महेंद्र साह की पुत्री गहरे पानी मे चली गई।जिसके बाद स्नान कर रही अन्य बच्चियों व स्थानीय कुछ लोगों के सहयोग महेंद्र साह की पुत्री वीणा को बचा लिया गया।हालाँकि नेहा को निकाला गया तो वह बेहोश हो गई थी।इसके बाद उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।
Comments are closed.