ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण:राज्य भवन मार्च में पुलिस बर्बरता के खिलाफ रालोसपा ने किया सीएम का पुतला दहन

151

***नीच शब्द पर माफी मांगने का किया वकालत
डाॅ. विद्या भूषण श्रीवास्तव/अब्दुल नासिर

बिहार न्यूज लाइव@सारण
सारण में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष डाॅ. अशोक सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में शनिवार को राज्य भवन मार्च के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नीच शब्द क‍ प्रयोग किये जाने तथा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किये जाने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए नीच शब्द पर माफी मांगने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष डाॅ. कुशवाहा ने कहा कि जिस समाज ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाया उसी कुशवाहा समाज के केन्द्रीय मंत्री को नीच शब्द का प्रयोग करना ठीक नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर प्रजातांत्रिक अधिकारों को दबाने का कोशिश किया है। कुशवाहा समाज को अपमान एवं लाठी चार्ज की नीतीश कुमार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया।

रालोसपा द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित अोम प्रकाश सिंह, विनोद कुशवाहा, डाॅ.गणेश प्रसाद, चंदा बाबू सिंह, छात्र रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह, अशोक सिंह, बृज किशोर सिंह, उमेश कुमार सिंह, चंदेश्वर कुशवाहा, रमेश प्रसाद, शिवजी महतो, अधिवक्ता मनोज कुमार, अवधेश सिंह, भूपेन्द्र मांझी, पारस यादव, शौकत अली अंसारी, अनुपम कुमार सिंह, राजेश सिंह, श्रीनाथ सिंह, राज कुमार साह, श्रीकान्त सिंह, इंद्रदेव सिंह, अशरफी लाल, विश्वकर्मा कुमार, शोभा देवी, संभू सरण सिंह एवं कैलाश सिंह दागी आदि प्रमुख थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More