डॉ विद्या भूषण श्रीवास्तव/जमीरुद्दीन राज
बिहार न्यूज लाइव@बनियापुर,सारण
बनियापुर प्रखंड के मानोपाली पंचायत में उप मुखिया के कार्य प्रणाली से क्षुब्ध सदस्यों ने बैठक कर अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया है।जहाँ पंचायती राज पदाधिकारी सहित स्थानीय मुखिया के उपस्थिति में मत विभाजन किया गया जिसमे मुखिया सहित 9 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया जिससे उप मुखिया शान्ति देवी के विरुद्ध अविश्वास लग गया।मौके उप मुखिया अनुपस्थित रही।पंचायती राज पदाधिकारी अनवार अहमद ने बताया की सदस्यों का आरोप था की उप मुखिया द्वारा कभी पंचायत विकास कार्य में सहयोग नही किया जाता था।मौके पर मुखिया कुमुद देवी चन्द्रावती देवी मनीषा सिंह मिंटू देवी अहिल्या देवी परसुराम प्रसाद सहित सुनिए देवी संतोष साह पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग शामिल थे।
Comments are closed.