***मत विभाजन 12 अक्टूबर को
डॉ विद्या भूषण श्रीवास्तव/जमीरुद्दीन राज
बिहार न्यूज लाइव@बनियापुर,सारण
सारण जिला के बनियापुर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ प्रखंड के 15 पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। जिस पर प्रखंड प्रमुख ने मत विभाजन की तिथि तय कर दी है। इसको लेकर प्रखंड की राजनीति गरमा गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों के आरोप प्रत्यारोप की दौड़ चलते-चलते बुधवार को प्रखंड के एक तिहाई समिति सदस्यों द्वारा प्रखंड के प्रमुख मंजूषा ओझा तथा उप प्रमुख संजय राम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।
जिसके मत विभाजन को लेकर समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के उपर मनमानी का आरोप लगा कर अविश्वास मत विभाजन की तिथि तय करने के लिए बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह को लिखित प्रस्ताव दिया है। जिस की काॅपी बीडीओ ने प्रखंड प्रमुख को भेज दिया। जिस पर प्रखंड प्रमुख ने तत्काल निर्णय लेते हुए 12 अक्टूबर को मत विभाजन की तिथि तय कर दी है। इसको लेकर प्रखंड की राजनीति गरमा गई है।
प्रमुख व् उप प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर शैलेन्द्र कुमार सिंह,पार्वती देवी,गोविन्दा सिंह , रंभु साह,अशोक कुमार गुप्ता,राजकुमार राम,उषा देवी,भगमनी देवी,रूबी देवी,गुलाब ठाकुर,रीता देवी,कृषणा देवी,ब्रजनंदन प्रसाद,परमशिला देवी,परमेश्वर महतो का हस्ताक्षर अंकित है।
Comments are closed.