गौरव कुमार झा
समस्तीपुर विभूतिपुर प्रखंड के मस्लिमपुर ब्रह्मस्थान परिसर में भाजपा विभूतिपुर दक्षिणी मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक सह दीनदयाल उपाध्याय जी की 102 वीं जयंती सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने किया, बैठक में जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा और मंडल प्रभारी शिवचंद्र प्रसाद सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन वृतांत को विस्तारपूर्वक समझाया। और उनके बताए पदचिन्हों पर चलने की बात कही। अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2019 में विभूतिपुर में 30,000 वोटों से जीतेगी, ये आम जनता की आवाज है। और नित्यानंद राय पुनः यहां से भारी मतों से जीत कर सांसद और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। श्री पराशर ने इसके लिए कार्यकर्ताओं को कमर कस लेने के लिए कहा। बैठक में संगठनात्मक वृत जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, और विस्तारक आजाद चंद्रशेखर ने लिया। बैठक में शक्ति केंद्र सह प्रमुख और सह प्रभारी नियुक्त किए गए, और सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय बैठक करने का कार्य दिया गया। बैठक में विश्वनाथ चौधरी तूफान, श्यामनंदन महतो, अजीत कुशवाहा, रबिन्द्र पासवान, दीपक झा, अभय प्रभाकर, दिनेश ठाकुर, मुरारी झा, दीपक कौशल, भोला दास, बुलन्ति देवी, राजेश सिंह, रामबालक महतो, सुरेंद्र यादव, अर्जुन पासवान, लक्ष्मी नारायण वर्मा, रमेश प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, गणेश ठाकुर, राजेश राम, प्रभाकर चौधरी, नीलमणि सिंह, अविनाश कुमार, सहित कई लोग मौजूद थे
Comments are closed.