समस्तीपुर/विभूतिपुर:गुजरात में बिहारियों के साथ हो दुर्व्यवहार के खिलाफ राहुल गांधी और कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकुर का पुतला दहन किया गया
गौरव कुमार झा
समस्तीपुर विभूतिपुर भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी मंडल द्वारा आज गुजरात में कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकुर द्वारा जनभावना को भड़का कर बिहारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में मुस्तफापुर पंचायत भवन पर प्रतिरोध सभा और मुस्तफापुर चौक पर राहुल ग़ांधी और अल्पेश ठाकुर का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, और मंडल अध्यक्ष अमन पराशर कर रहे थे। प्रतिरोध सभा मे व्यक्ताओं ने अल्पेश ठाकोर और कांग्रेस पार्टी का गुजरात मे जनभावना को भड़काने के लिए जिम्मेदार बतलाया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने राहुल ग़ांधी मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, अल्पेश ठाकोर मुर्दाबाद, बिहारी अस्मिता जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे से पूरा माहौल गुंजयमान हो उठा। मुस्तफापुर के ग्रमीणों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विस्तारक अमरेंद्र पांडेय, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज लाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रीना झा, मंडल महामंत्री दीपक झा, अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष रबिन्द्र पासवान, विस्तारक आजाद चंद्रशेखर,अतिपिछड़ा के जिला मंत्री दिनेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष दीपक कौशल, रामनाथ झा, भोला दास, नीतीश निराला, भोला चौधरी, सुरेंद्र यादव, सुनील पोद्दार, अर्जुन पासवान, अमरेश कुशवाहा, सरोज झा, रामलाल महतो, संजय कुमार, रजनीश कुमार, छोटू सिंह, जितेंद्र कुमार झा, शीतल पोद्दार, शाश्वत सत्यम, रामप्रीत ठाकुर, भोला पासवान, श्रीकांत निराला, लक्ष्मण पोद्दार, भुवन पासवान, रामा महतो, रजनीश झा, अमरनाथ चौधरी, मिंटू महतो सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments are closed.