ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

श्री काली पूजा महोत्सव की तैयारी जोरों पर,बीते 63 बर्षो से होती है मां काली की पूजा-अर्चना,06 नवंबर से प्रारंभ होगा महोत्सव,

188

 

फारबिसगंज-नारायण यादव

स्थानीय भागकोहलिया स्थित सार्वजनिक काली मंदिर में आगामी 06 नवंबर से आयोजित पांच दिवसीय श्री काली पूजा महोत्सव की तैयारी जोरों से जारी है। सम्पूर्ण मंदिर परिसर को भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया- संवारा जा रहा है। महोत्सव को लेकर बड़ा पंडाल बनाने का कार्य अंतिम चरण में है।
इस पांच दिवसीय महोत्सव को लेकर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सागर चौधरी ने बताया की बीते 63 बर्षों से प्रत्येक वर्ष मंदिर कमिटी के द्वारा दीपावली पर्व पर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया की इससे पूर्व मंदिर कमिटी के बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर साल की तरह इस साल भी श्री काली पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस बार रात्री जागरण में कोलकाता से नामी गिरामी भजन गायकों द्वारा रात भर भजनो की अमृतवर्षा की जायेगी। खास बात की 1955 ई. से इस ऐतिहासिक मंदिर में दीपावली के समय पूजा अर्चना की जाती है। 2015 ई.से प्रतिमा भी स्थापित की जाती रही है। मंदिर में स्थायी रूप से मां काली समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा पूर्व से स्थापित है। जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना भक्तो के द्वारा की जाती है। दीपावली के समय महोत्सव मनाया जाता है।
बैठक में अध्यक्ष सागर चौधरी के अलावे उपाध्यक्ष गिरानंद भगत,सचिव शैलेंद्र मंडल,सह-सचिव शुभम कुमार,कोषाध्यक्ष कलानंद मंडल,पुजारी रविन्द्र कुमार पाठक, सरंक्षक पैक्स अध्यक्ष पप्पू मंडल,मुरली साह, मंटू सिंह, चंदन भगत, होली साह, शंकर चौधरी, पारस गुप्ता, दिनेश मंडल,रामानंद चौधरी, गंगा प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।
बैठक में इस पांच दिवसीय आयोजन की सफलता पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

————————————-
05 दिवसीय काली महोत्सव में होंगे यह धार्मिक आयोजन

06 नवंबर :- निशा पूजा
07 नवंबर :- दीपावली पूजा व भोग
08 नवंबर :- पूजा व आरती ,महाभोग का प्रसाद।
09 नवंबर :- पूजा व रात्री जागरण।
10 नवंबर :- पूजा व प्रतिमा विसर्जन, शोभायात्रा ।
———-

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More