शांति व सौहार्द पूर्वक् मनाये विश्वकर्मा पूजा व् करे तजिया मिलान।
खानपुर/संवाददाता/प्रखंड मुख्यालय के सभगार में प्रखंड प्रसासन व् थानाध्यक्ष की संयुक्त शान्ति समिति की बैठक की गयी।जिसमे आगामी 17 सितंबर 2018 को विश्वकर्मा पूजा व मुस्लिम भाइयो का मुहर्रम पर्व को लेकर प्रखंड परिसर शांति समिति बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर राय ने किया।तथा संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष मो0 कलाम खा ने किया,बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने सम्बोधित करते कहा आप सभी लोग मुहर्रम पर्व शांति व सौहार्द वातावरण में मनाये।आप सबो के सहयोग से ही मैं शांति व्यवस्था कायम रखने में सफल हो सकते है।मेरा आप सबो को सुरक्षा ही प्रथम कर्तव्य है।मैंआप सबो को अस्वस्थ करता हूँ की आप सभी लोग मुझे सहियोग करे तो किसी भी तरह का अप्रिय घटना नही घटने देंगे।तथा उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व में कोई भी व्यक्ति तारी व् शराब नही पिएगें।न ही किसी प्रकार का झगड़ा झंझट करेंगे।शराब व् झगड़ा करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी।शांति समिति की बैठक के मौके पर अंचल अधिकारी ने कहा शांति यह खुशी का नही गम का पर्व है।सौहार्द पूर्वक विश्कर्मा पूजा व मुहर्रम पर्व मनाये ।मौके पर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,प्रखंड उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार,राजद प्रखंड अध्यक्ष मो.कलाम खा,समाजसेवी नेता रामकरण भगत उर्फ कर्णजी,डा0 लाल बाबू,बालेश्वर राय, मुखिया शिव नारायण राय, संजीव कुमार चौधरी,डॉ. प्रवेज आलम, प्रो.रामाशीष यादव,पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम नारायण सिंह,अनिल कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह,उप मुखिया उमेश कुमार,मुखिया राम बालक सहनी, मुखिया सिनोद राम,राम बली चौधरी,सुदामा देवी,राजगीर महतो,पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार सिंह, ए एस आई रतन दास,सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे।बैठक की संचालन मो कलाम खा ने किया।
Comments are closed.