ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

रोहतास: नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से खुश कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न,

40

नीरज कुमार सिंह/रंजन कुमार
बिहार न्यूज लाइव@रोहतास

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। घोषणा के बाद से ही लगातार विभिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। सासाराम में भी वृहस्पतिवार को पोस्ट ऑफिस चौराहा पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा जमकर पटाखे फोड़े।

पोस्ट-ऑफिस चौराहा पर आतिशबाजी की गई। इस दौरान कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मदन मोहन झा के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

वे कांग्रेस के पुराने नेता रहे हैं तथा उनसे बिहार की जनता को काफी उम्मीदें हैं। आने वाले समय में कांग्रेस का फिर से वही पुराना गौरव लौटकर आएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More