ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

रोहतास: आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं ने समाहरणालय परिसर में किया प्रदर्शन

61

नीरज कुमार सिंह/रंजन कुमार
बिहार न्यूज लाइव@रोहतास

वृहस्पतिवार को सासाराम में बिहार राज्य आंगनबाडी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिकाओं ने समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया। वे लोग मानदेय की जगह वेतन मान की मांग कर रहे हैं। वहीं सेविकाओं व सहायिकाओं का कहना है कि उनलोगों का डेढ़ साल से मानदेय भी नहीं मिला है।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मंसा देवी ने किया। इससे पूर्व सेविका सहायिकाओं ने पुरे नगर में अपने मांगो के समर्थन में जुलुस निकाला। उनलोगों का कहना है कि अगर सरकार ने उनलोगों के मांगो पर समय रहते विचार नहीं किया तो जिले की सभी सेविका सहायिका दिसंबर माह में सामूहिक हड़ताल पर चली जाएंगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More