ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया क्षेत्र भ्रमण

81

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर/राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के आहवान पर मंगलवार को रंजीत पुर चौक स्थित महावीर स्थान परिसर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गयी।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह कुशवाहा ने किया।बैठक को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी आहवान पर 6 अक्टूबर को टाउन हॉल समस्तीपुर में अतिपिछडा़,दलित अधिकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतो में जा कर कार्यकर्ताओं के द्वारा पंचायतो का भ्रमण कर आम जनता को जागरूक करे।ताकि 6 अक्टूबर को होने वाली अतिपिछड़ा व् दलित अधिकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिये हजारो की संख्या में चलने के लिये अपील करे।बैठक की समाप्ति के बाद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिवेसिंगपुर पंचायत,नत्थुद्वार पंचायत,बछौली पंचायत,भोरेजयराम,शोभन पंचायत,खानपुर दक्षिणी पंचायत,खानपुर उत्तरी पंचायत सहित विभिन्य पंचायतो का भ्रमण कर अगामी 6 अक्टूबर को टाउनहॉल समस्तीपुर में अतिपिछडा़ दलित अधिकार सम्मेलन में चलने के लिए अपील किये।भ्र्मन के दौरान मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता प्रखंड अध्य्क्ष अरुण कुमार सिंह कुशवाह,छात्र संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार मुन्ना, दिनेश प्रसाद आर्य, युवा प्रखंड अध्यक्ष चंद्र प्रकाश रंजन, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्य्क्ष शंभु ठाकुर,दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजय पासवान,धर्मेन्द्र कुमार महतो,प्रेमलाल महतो,अनिल कुमार,वीरेंदर प्रसाद,अवध किशोर महतो ब्रजनन्दन महतो,मो. मंसुर आलम आदि कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न पंचायतो का दौरा किया गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More