किशोर चौहान, बिहटा,(पटना)।मनेर को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर भारतीय किसान मंच शुक्रवार को आक्रोश मार्च निकालेगा।मंच के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह ने यह जानकारी देते बताया कि सरकार मनेर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।बिहार सरकार ने पटना जिला के कई प्रखंडों को सूखा छेत्र घोषित कर दिया, लेकिन मनेर को इससे वंचित रखा गया है।उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांग नहीं मानी गयी तो हमलोग बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ेंगे।उन्होंने कहा कि दियारे में आयी बाढ़ से किसानों को नुकसान हुआ तो ऊपरी क्षेत्र में अनावृष्टि से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
Comments are closed.