पटना 27 सितंबर 2018 गुरुवार
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से भभुआ जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में एकता चौक मां मुंडेश्वरी भभुआ की पावन धरती से बिहार बचाओ देश बचाओ साइकिल मार्च निकाली गई | यह साइकिल मार्च 24 सितंबर को राज्य व देश में बढ़ते अपराध, हत्या, बलात्कार, लूट, उत्पीड़न डीजल पेट्रोल रसोई गैस के साथ बढ़ती महंगाई को लेकर निकाली गई जो आज 27 सितंबर को पटना पहुंची |
भभुआ युवा प्रकोष्ठ के जिला मनोज गुप्ता ने बताया कि बिहार बचाओ देश बचाओ इस साइकिल मार्च में 50 युवा और महिला शामिल थे | उनका यह साइकिल मार्च सासाराम, नोखा, बिक्रमगंज, पीरो, कोईलवर, बिहटा, दानापुर, होता हुआ पटना हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी के आवास 12 एम स्टैंण्ड रोड 3 दिनों के सफर कर पहुंचा |
इस साइकिल मार्च का स्वागत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने माला पहनाकर किया उनके साथ इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व विधान परिषद सदस्य डॉ संतोष कुमार सुमन, बी एल वैश्यन्त्री, युवा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव, रामविलास प्रसाद, हेमलता पासवान, पूनम पासवान नेवी आए हुए लोगों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया |
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया की भभुआ युवा हम के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में 3 दिनों की इस साइकिल मार्च के समापन के बाद उन्होंने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा | साइकिल मार्च में सदानंद चौबे , सत्येंद्र यादव, किशोरी राम, संगीता कुमारी, रमेंद्र पिंटू आदि पचास की संख्या महिला एवं पुरुष शामिल थे |
Comments are closed.