किशोर चौहान,बिहटा(पटना)।मां विन्ध्यवासिनी की अंश के रूप में विख्यात राघोपुर,बिहटा के बधार में विराजमान वन देवी मंदिर के प्रांगण में टीम अभिमन्यु के सौजन्य से आरओ लगाया गया।जिसका शुभारंभ माता रानी की पूजा करने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव के पुत्र संस्था के संरक्षक अभिमन्यु यादव ने किया।उन्होंने कहा कि माता जगजननी की कृपा से ही सभी काज सम्पन्न होता है औऱ यही कारण है कि यह इलाका और यंहा के लोग दिनों दिन तररकी की राह पर आगे बढ़ रहे है।भक्तों को शुद्ध जल मुहैया कराने हेतु इस कार्य को किया गया है।इस अवसर पर टीम अभिमन्यु के सदस्य पूर्व मुखिया संजय यादव, सुजीत लाल, अरविंद सिंह ,भोला मौआर आदि उपस्थित थे।
Comments are closed.