ब्यूरो, न्यूज़ बांका : बांका ढाकामोड मुख्य मार्ग के शंकर पुर के पास अभी-अभी दोपहर करीब एक बजे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक शिवानी देवी (40)अपने पति किशोर भगत के साथ अपने मायके अमरपुर थाना क्षेत्र के बदरिया गांव जा रही थी।
इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आक्रोशित लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया है। मृतक गोड्डा जिला के गांधीग्राम के बताए जा रहे हैं। इधर जानकारी हो कि बीते सावन के तीसरे सोमवार को भी थाना क्षेत्र के चमेली के भी एक किशोर की मौत इसी जगह पर ट्रक की चपेट में आ जाने से हो गई थी।
Comments are closed.