ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

बांका: धोरैया प्रखंड अध्यक्ष को पद मुक्त करने के बाद युवा राजद गरम

157

सोंटी सोनम, बांका : धोरैया प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख बजजीत सिंह राणा के पार्टी के निष्कासन के हवा के बाद युवा राजद खेमे में गहमागहमी मच गई। वहीं जहां बलजीत सिंह को अन्य पार्टी से न्योता मिलने लगा है। वहीं दूसरी ओर युवा राजद के कार्यकर्ता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश दास के निर्णय पर नाराजगी जताई है। युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव व प्रवक्ता सन्नी झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि युवा प्रकोष्ठ में जोड़ने व निष्कासन करने का फैसला युवा राजद के जिलाध्यक्ष विशाल यादव को है। युवा राजद के ऐसे मेहनती पदाधिकारी को किसी तरह का लालक्षण लगाकर पद से मुक्त करने से पहले इसकी जानकारी उन्हें प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को भी देना चाहिए था। इधर, पार्टी जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक नरेश दास के इस रवैये से जिला भर में अलग तरह के चर्चा शुरू हो गया है। पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने बताया कि जब लोकसभा का इस तरह का विशाल चुनाव सर पर है। और ऐसे में एक मेहनत व ऊर्जावान कार्यकर्ता के पद से इस तरह निकालने से यह साफ नजर आ रहा है। आगामी चुनाव के पहले पार्टी विखरती दिख रही है।

पूर्व उप प्रमुख बलजीत सिंह

वहीं बलजीत सिंह ने बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश दास ने उनके ऊपर लगातार इस तरह का लालक्षण लगाकर उन्हें डिमोरलाइज कर रहे थे। जबकि इसकी जानकारी वो पार्टी के वरीय पदाधिकारी को दे रहे थे। इसके बाद बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पार्टी का प्रथम सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More