रिपोर्ट बिहार निउज लाईव डेस्क
नवानगर थाना क्षेत्र के सेवई टोला स्थित क्रेशन ज्योति सेवा संस्थान अनाथालय परिसर में लालबहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसका नेतृत्व संस्था के सचिव रामराज सिंह ने किया। समाज में हो रहे बुराइयों पर प्रकाश डालते हुए असत्य पर सत्य की विजय, त्याग, बलिदान और महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया , बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, दहेज प्रथा जैसे कृतियों को उखाड़ फेंकने के लिए संस्था कृत संकल्पित है आगे संस्था सचिव रामराज सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के जन्मदिन पर पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता का संदेश भी दिया । आगे उन्होंने कहा कि गांधी व शास्त्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश सेवा में दिए योगदानों को सबसे साझा किया। कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा और नई गति देने में राष्ट्रपिता गांधी जी का अहम योगदान है। सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा आंदोलन के जरिए उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्वलित किया। देश की राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता के द्वारा राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम सब उनके सिद्धांतों व विचारों को अपनाने के साथ उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लें। शास्त्री जी के बारे में बताया कि देश में अनाज उत्पादन की अलख को उन्होंने ही जगाया। इसी का नतीजा है कि हमारा भारत कृषि प्रधान देश बन गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, वार्डन ज्योति कुमारी, कुसमी देवी, संजय सिंह, मदन सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह ,रामाश्रय सिंह, विश्वनाथ सिंह ,सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे
Comments are closed.