ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

बक्सर ग्रामिण चिकित्सक अधिकार मंच ने मनाया धन्वंतरी जयंती सह सम्मान समारोह

116

रिपोर्ट रामराज सिंह बक्सर

सोनबर्षा स्थित एल सिंह चिकित्सालय परिसर में आयुर्वेद के जनक धन्वनतरि जी महाराज का सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसका अध्यक्षता सम्मानित डाक्टर विजय कांत सिंह ने किया। वही संचालन डाक्टर रामबाबू सिंह के द्वारा किया।उसके पहले सम्मानित समारोह का उद्घाटन बिहार ग्रामिण चिकित्सक अधिकार मंच के संरक्षक डाक्टर जितेंद्र नाथ मोर्या ने दिप प्रज्वलित कर किया।
राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस एवं धन्वंतरी जयंती के मौके पर
परिसर में स्थित धन्वंतरी मंदिर में भगवान धन्वंतरी का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना के साथ
मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा घोषित विश्व आयुर्वेदिक दिवस पर मंच के धन्वंतरि कक्ष में स्वस्थ जीवन की आयुर्वेद व्यवस्था विषय पर गोष्टी का आयोजन किया गया। डाक्टर
सुनिल साक्क्षी ने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद द्वारा ही स्वस्थ जीवन संभव है, आहार, निद्रा एवं ब्रह्मचर्य पर ध्यान देने की बात बताया।वही धन्वनतरि समारोह का सम्बोधन कर रहे मंच संरक्षक जितेंद्र नाथ मोर्या ने स्वदेशी जड़ी बूटियों का घरेलू उपचार से असाध्य रोगों का निवारण का उपाय बताया आगे उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार चाहे तो ग्रामिण चिकित्सक कभी अपमानित शब्द झोलाछाप डॉक्टर से नहीं नवाजें जाएंगे आवश्यकता है हम सब मिलकर ईमानदारी पूर्वक बेहतर चिकित्सिय ब्यवस्ता से सरकार को अवगत कराने की। इस दौरान कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे डाक्टर विजय कांत सिंह ने कहा की महान संत स्वास्थ्य जीवन का कवच धनवंतरी जी महाराज का वर्णित तथ्यों का उलेख रामायण व महाभारत में होने की बात कही । वहीं इस सम्मान समारोह में शामिल मुख्य अतिथियों को फूल माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया ।साथी जलपान के सुध शाकाहारी ब्यंजनो का उत्तम व्यवस्था कराया गया था ।
मौके पर सम्मानित डाक्टर संजय कुमार शर्मा ,जेएन उपाध्याय, पूर्व जिला परिषद श्रीकांत यादव, चंद्रभूषण प्रसाद ,सुरेश सिंह, ज्वाला कांत ,जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ,हरेंद्र तिवारी ,रमेश तिवारी, विजय बहादुर सिंह ,राजनाथ सिंह ,देव वर्मा, सचिन दुबे, कृष्ण प्रसाद मेहता ,खैरही जितेंद्र कुमार अशोक कुमार सिंह, सिंह ,राजेश कुमार बीके तिवारी सहित सैकड़ों सामाजिक डॉक्टर ने भाग लिया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More