ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

पूर्वी चम्पारण:नाचते गाते व जयकारों के साथ नम आंखों से दी मां कि विदाई

78

असरफ केसरिया(पूर्वी चम्पारण):केसरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लगभग जगहों पर शारदीय नवरात्र के पवित्र त्यौहार दूर्गा पूजा शुक्रवार को विजयदशमी के पावन अवसर पर गाजे बाजे कि धून पर थीरकते भक्तों ने मां के जयकारों के साथ नम आंखों से दी विदाई। वहीं दशहरा का नौ दिवसीय पावन पर्व आज रावण दहन व मेले के साथ समाप्त हो गया। इसके साथ व्रती लोगों का नौ दिन का व्रत आज जवारे विसर्जन और पारण के साथ ही अपना व्रत तोड़ेंगे।

ऐसा मानना है कि नवरात्रि के दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया था। रावण यानी (बुराई पर अच्छाई की विजय) के वध किए जाने की खुशी में लोग हर साल दशहरा मनाते हैं व रावण के पुतले का दहन करते हैं। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है।गौरतलब हो कि शुक्रवार को केसरिया नपं के वार्ड नंबर -07 स्थित अदर्श नगर में पूजा समिति के सदस्यों ने बड़ी धूमधाम के साथ मूर्ति विशरजन कर मां को नम आंखों से दी विदाई।वहीं मुर्ति विसरजन के समय सैकड़ो के तादाद में भक्त नारंगी रंग के झंडा से लैश बजरंग दल के कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगा मुर्ति विसरजन सभा को सफल बनाया।इसके साथ ही नगर पंचायत में स्थापित सभी पूजा पंडालो में बने मुर्ति का विसरजन किय गया। जिसको लेकर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन कि चौकसी देखी गई।इस मौके पर पार्षद रौशन सर्राफ, मनोज राम, अजीत साहू, पिन्टू कुमार, अवनिश कुमार पाठक, संजय जयसवाल, मनीष कुमार, अमीत पटेल, राजेश कुमार ,आशीष कुमार ,गुलटेन कुशवाहा ,टिंकू कुमार, अजय कुमार ,गोरख त्यागी, भोला त्यागी ,सुजीत जायसवाल ,सोनू कुमार ,नरेश कुमार ठाकुर ,चंद्रशेखर सिंह ,मुकेश कुमार, अवध किशोर,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More