किशोर चौहान,बिहटा,(पटना)।रविवार को 9 बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बिहटा में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।जिसमें कमान्डेंट विजय सिन्हा ने पिछले एक वर्ष में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल तथा राज्य पुलिस के शहीद जवानों के नाम पढ़कर उनको नमन किया।उन्होंने शहीद सेनानियों के वीर गाथा के बारे में जवानों को जानकारी दी।इस अवसर पर जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।इस अवसर पर कमान्डेंट विजय सिन्हा ने जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद पुलिस बल के कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। आज से 59 साल पहले 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में देश की रक्षा करते हुए भारतीय पुलिस टुकड़ी के जवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।तभी से देशभर में शूरवीरों के सम्मान में यह कार्यकम आयोजित किया जाता है।
Comments are closed.