पसीना बहाने से ही प्रदेश मे लहराएगा कांग्रेस का परचम,मिर्ची पाउडर और इंदिरा शक्ति एप से सरकार को घेरेगी कांग्रेस-डॉ०अशोक गगन
किशोर चौहान,बिहटा(पटना)।पटना जिले के बिहटा में कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अशोक गगन ने कार्यकर्ताओं को थोड़ा पसीना बहाने की अपील की।उन्होंने कहा कि इसके बिना बिहार में कांग्रेस का परचम नहीं लहरायेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब मिर्ची पाउडर और इंदिरा शक्ति एप से सरकार को घेरेंगी।कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान बनाकर हमें समानता का अधिकार दिए।समरसता के सिद्धांत पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी ने हर धर्म और जाति एक माला में पिरोने का काम किया।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के लिये वगैर भेद-भाव सेे ईश्वर -अल्लाह तेरो नाम का सन्देश देते हुए सभी को सामान रूप से साथ लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। पार्टी में आज भी समानता का भाव है।इसलिये कांग्रेस को अस्वीकार करना भारतीय दर्शन को अस्वीकार करना है।आप अपना थोड़ा पसीना बहा दो कांग्रेस का परचम लहरा जाएगा।उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ लगातार हो रहे अपराध पर कांग्रेस गंभीर हो गई है। मिर्ची पाउडर और इंदिरा शक्ति एप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुय बताया कि किस तरह मुसीबत में फंसी लड़की का इंदिरा शक्ति एप मदद करता है।मैं समझता हूं आनेवाले दिनों में इससे महिला सुरक्षा और लड़कियों की सुरक्षा में यह बहुत ही कारगर होगा। पार्टी की तरफ से इसको बड़े स्केल पर लाने की कोशिश की जा रही है। एक बार जब हमारे पास पूरा स्टॉक आ जाएगा तो बिहार के सभी जिलों में, जहां भी संभव हो पाएगा, हम लड़कियों और महिलाओं को यह सुविधा उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों , उनके परिजन,वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं का जन सम्मान भी किया जायेगा।इस मौके पर सन्नी कुमार ,अमित कुमार ,मनीष कुमार ,चंदन कुमार सहित दर्जनों कार्यकता शामिल थे।
Comments are closed.