किशोर चौहान,बिहटा(पटना)
आर्य समाज भवन ब्यापुर, मनेर के प्रांगण में गांव की आदर्श तेतरी देवी की पुण्यतिथि मनायी गयी।जिसमें उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रदांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष सह आर्य समाज ब्यापुर के प्रधान अरुण आर्य ने की।इस अवसर उनके पति यदुनंदन सिंह एवं तीनों पुत्रों राजदेव सिंह, लाल देव सिंह और श्याम देव सिंह के द्वारा ब्यापुर पंचायत के असहाय,गरीब,विधवा एवं दिव्यांग पुरुष -महिलाओं के बीच एक सौ कंबल का वितरण किया गया।अपनी श्रधांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे समाज में एक आदर्श थे।जिसका उदाहरण पेश करते हुए उनके परिजनों ने असहाय और गरीबों को कंबल बांटकर लोगों को समाज में जन कल्याण कार्य करने की प्रेरणा दी है।इसमें विजय कुमार सिंह ,पैक्स अध्यक्ष जीवन सिंह ,सरपंच सुनील कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह ,हरेंद्र आर्य ,मंटू कुमार, रामबाबू त्यागी ,चंद्रकेतु महतो, राम प्रसाद साह, मोहन सिंह ,मिथलेश यादव ,मनोज कुमार यादव आदि ने हिस्सा लिया।
Comments are closed.