ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

जनसमस्या को लेकर मनेर में राजद का 24 घंटे का आमरण अनशन,22 को जिलाध्यक्ष के साथ शामिल होंगे कार्यकर्ता

101

 

किशोर चौहान, बिहटा,(पटना)। जन समस्या को लेकर पटना जिला ग्रामीण राजद के कार्यकर्ता 22 को मनेर में 24 घंटे का आमरण अनशन करेंगे। जिसका नेतृत्व जिला राजद के अध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव करेंगे।इस संबंध में जिलाध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव ने बताया कि कई समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के अधिकारियों को अवगत कराया गया ,लेकिनअभी तक किसी समस्या का समाधान नहीं किया गया।अधिकारी समाधान के प्रति लापरवाह हैं।सरकार भी जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।बिहार की जनता को ठगने के लिए नीतीश सरकार सिर्फ अखबारों में योजनाओं की घोषणा कर रही है।जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।इन्होंने बताया कि प्रमुख मांगों में मनेर- दानापुर राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मती एवं मनेर – बबुड़ा रोड पर सोन नदी में पुल निर्माण की मांग शामिल है।सिपारा गुमटी से मसौढ़ी तक सड़क की शीघ्र मरम्मती किया जाय।सम्पूर्ण बिहार को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय किसानों को मुआवजा दिया जाये।बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिले।इनके साथ राजद के मनेर प्रखण्ड अध्यक्ष दिलीप सिंह यादव एवं राजद के नगर अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उपवास में शिरकत करेंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More