ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

गोपालगंज: छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने युवती को चाकू से गोदा

95

मामला कटेया थाना क्षेत्र के नेहरूवा कला गांव की है।

नीरज कुमार सिंह/अरविंद चौबे
बिहार न्यूज लाइव@कटेया

कटेया थाना क्षेत्र के नेहरूवा कला गांव में छेड़खानी करने का विरोध करने पर एक युवती को चाकू से गोद दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को परिजनों द्वारा आनन-फानन में कटेया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां घायल युवती का उपचार कराया जा रहा है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कटेया थाना क्षेत्र के नेहरूवा कला गांव निवासी श्री राम भगत के 20 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी नवरात्रि के पहले दिन बुधवार की शाम मंदिर से अपनी सहेलियों के साथ दीप जला कर घर जा रही थी। तभी रास्ते में उसी गांव के फुल सागर गिरी के पुत्र संदीप गिरी नामक मनचले ने उसे रोक कर छेड़खानी करने लगा। कहने लगा कि जो मैं कहूंगा वह करोगी या नहीं। मनचले कि इस बात से युवती ने इंकार किया तो उसे चाकू से गोद दिया।

मनचले के द्वारा की गई इस हमले को देख कर उसकी बाकी सहेलियां भाग खड़ी हुई तथा घर जाकर युवती के परिजनों से इसकी जानकारी दी। तब जाकर परिजनों ने उसे इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि इस संबंध में थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि हमें इस बात की जानकारी मिली हुई है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More