गोतनी के साथ अवैध संबंध का विरोध किया तो पति ने जलाकर किया घर मे बंद,पुलिस की मदद से मायके वाले लाये अस्पलात,गंभीर हालत में पटना रेफर
किशोर चौहान,बिहटा,(पटना)।
मंगलवार को पटना जिले के मनेर में एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी को जलाकर घर मे बंद कर दिया।
सूचना पर बेटी का हाल लेने पहूंचे मायके वालों को मिलने नहीं दिया।वे लोग पुलिस की मदद से वेहोश प्रियंका को अस्पताल लाये।जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था मे पटना रेफर किया है।पति सहित ससुराल वाले फरार है।इस संबंध में मनेर थाना में जहानाबाद के बदहा गांव निवासी अजय यादव ने अपने पुत्री के जलाने के मामले में पति समेत ससुराल के पांच लोगों को नामजद किया है।उनका कहना है कि 2 वर्ष पूर्व उनकी बेटी प्रियंका की शादी नगवां निवासी देवद्वत राय के साथ हुई थी।मंगलवार को ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना उन्हें मोबाइल फोन से दी थी।जब हमलोग नगवां जाकर अपनी बेटी से मिलना चाहा तो हनलोगों को घर मे घुसने नही दिया गया।इस बात की सूचना उनलोगों ने मनेर पुलिस को दी।परिजनों का आरोप है कि प्रियंका के पति का अपने भाभी के साथ अवैध सबंध था, जिसको लेकर हमेशा दोनों के बीच मारपीट होती रहती थी।इसकी जानकारी उनकी बेटी नेे पहले भी दी थी।इस मामले में थानााधयक्ष राजीव रंंजन सिंंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है।अभी घटना का कारण अस्पस्ट है।छानबीन की जा रही है।
Comments are closed.