ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

गांधी दर्शन आज भी प्रासंगिक–शिक्षक।

78

 

स्कूली बच्चों को खूब पसंद आई गांधीगिरी।

रिपोर्टर:-अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर/

प्रखंड क्षेत्र में 2 अक्टूबर को गांधी जी के 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के मध्यविद्यालय सिरोपट्टी, रेबड़ा गोटियाही, खानपुर,नत्थुद्वार, शादीपुर,श्रीपुगाहर,डेकारी,खतुआहा, गुदारघाट, मधुटोल आदि विभिन्य जगहों पर स्कूली बच्चों द्वारा कई तरहों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सुबह में अपने अपने पोषक क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकालकर एवं नारा बुलंद कर लोंगो को जागरूक किया।बच्चे इस दौरान रघुपति राघव राजा राम जैसे प्रार्थना भी गा रहे थे।तदोपरांत शिक्षक, बच्चे अविभावक एवं जनप्रतिनिधियों ने गांघीजी एवं शास्त्री जी के तैल चित्रो पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
तत्पश्चात वच्चे गीत संगीत, नाटक,चित्रकला, क्विज,पत्र लेखन,झांकी आदि प्रस्तुत कर फिर से गांधीजी के द्वारा किये गए कार्यों की याद दिला दिया।
उक्त सभी कार्यक्रम बच्चों को खूब पसंद आया।बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया गांधीगिरी से शिक्षक एवं अभिभावक भी अचंभित रह गए।बच्चे गांधी जी के तीन सूत्र बुरा मत देखो,बुरा मत सुनो एवं बुरा मत बोलो के अलावे जीवन के पांच मंत्र के साथ साथ सादगी,शांति एवं सदभाव का संदेश दर्शकों को दिया।
इस अवसर पर शिक्षक लाल बाबू ने कहा कि गांधी जी का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है।विश्व भर में लोग उनके आदर्शों पर चलने का प्रण ले रहे हैं।वर्तमान समय में राजनीति का अपराधीकरण हो रहा है।विश्व आतंकवाद जैसे समस्या से घिर गया है।लोगो मे व्यक्तिगत जीवन की लालसा बढ़ गई है।आर्थिक संकट से देश गुजर रहा है।वेरोजगारी बढ़ रहा है।इस समय हमें गांधीजी की सादगी,शांति और शदभाव जैसे आदर्शों एवं मुल्यों को समझना एवं उसे आत्मसात करना आवश्यक हो गया है।
कार्यक्रम में शिक्षक अमोद कुमार, मनोहन चौधरी,श्याम कुमार पांडेय,महेश प्रसाद यादव, कैलाश साहनी,लाल बाबू,पंकज कुमार चौधरी, रंजीत कुमार राय,परमानंद साहनी,रामप्रवेश राय, सुबोध कुमार साहनी नैमुन नेसा,गणेश प्रसाद,विजय कुमार महतो आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More