ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

गांधी जी पर पुष्पांजलि अर्पित कर केंद्रीय मंत्री,पूर्व विधायक सहित भाजपाइयों ने लगायी मनेर में झाड़ू

122

 

किशोर चौहान,बिहटा,(पटना)।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर राजधानी पटना के ग्रामीण इलाके में कई तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसके तहत मनेर हाई स्कूल के प्रांगण में गांधीजी की प्रतिमा पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव,पूर्व विधायक श्रीकांत निराला,सहित भाजपाइयों एवं समाजसेवियों ने माल्यार्पण किया।इस मौके पर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सभी लोंगो नें केंद्रीय मंत्री के साथ एनएच 30 पर झाड़ू लगाकर स्वछता का संदेश दिया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तथा पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार गांधी जी के बताये सिद्धांत पर चलकर देश की सेवा में लगी है।हमे भी इस महात्मा के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है।जयंती समारोह की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने किया।मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत निराला, भाजपा नेता अमृता भूषण,आशुतोष कुमार, प्रिती कुमारी,राजा पासवान, गोल्डेन कुमार, कन्हैया मालाकार, चन्द्र भुषन पांडे, चन्द्रशेखर सिंह, जोगिंदर सिंह, आनंद शर्मा, रवि रौशन पाठक सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।वहीं बिहटा में भी कई जगहों पर समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More