ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

गरखा (सारण):रविमहोत्सव का किया गया आयोजन

72

डाॅ0विद्याभूषण श्रीवास्तव /राजीव कुमार सिंह|गरखा (सारण)–स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में रविमहोत्सव का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी,उप प्रमुख ईसा कुमारी तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रमोद रंजन नें संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रमोद रंजन नें किसानो को जीरो ट्रीलेज से खेती करनें के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने नें बर्मी कम्पोस्ट से खेती करनें एवम् उत्पाद की तकनीकी संबंधित विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। रविमहोत्सव में मुख्य रूप से कोडीनेटर अविनाश कुमार श्रीवास्तव,शरीफ अंसारी,रविभूषण तिवारी,जितेन्द्र सिंह,अरूण सिंह,शशिकान्त आदि उपस्थित थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More