ये हमारा Archive है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.biharnewslive.com पर जाएँ।

किसानों के उत्पाद को मिले उचित मूल्य—–बैजनाथ।

71

किसानों के उत्पाद को मिले उचित मूल्य—–बैजनाथ।

पशुचारा मिले खाद्य सुरक्षा के तहद—–स्वर्णिमा।

पशुपालक किसानों को पेंसन मिले—डॉ भूपेंद्र।

रिपोर्टर:-अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर/प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विधालय श्रीपुरगाहर के परिसर में पशुपालक किसान संघ के बैनर तले एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता विश्वन्धु राय ने की जबकि संचालन डॉ लाल बाबू ने किया।
बैठक में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक बैजनाथ चौधरी ने कहा कि जब तक किसानो के उत्पाद का लाभकारी मूल्य नहीं मिलेगा तब तक इनकी माली हालत को सुधारा नही जा सकता।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पशुपालन विभाग की स्थापना कर पशुपालन के क्षेत्र में ठोस निर्णय लेने की जरूरत है।
ताकि आजादी के 70 वर्ष बाद भी देश की 80 प्रतिशत आवादी का भला हो सके।वही बैठक में उपस्थित पशुपालक किसान को सम्बोधित करते हुये
जिलापार्षद सदस्य स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि पशुओं के लिए खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत चोकर,सुधा दाना एवं भूसा का प्रवन्ध किया जाय।ताकि दूध का लागत मूल्य को कम किया जा सके एवं किसानों के आय दुगुना हो सके।
डॉ0 भूपेंद्र यादव ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की भांति बिहार के किसानो के कर्ज माफ किये जाये।
,पशुपालक किसानों को 10000रु पेंसन दिए जाय,ताकि राष्ट्र सेवा करने वाले किसानों को बुढ़ापे में किसी की सहारा की जरूरत नहीं हो।
संघ के जिलाध्यक्ष सह पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान ने कहा कि कृषि को मनरेगा से जोड़ा जाए,दूध की एस एंड एफ की समीक्षा कर उचित मूल्य निर्धारित किया जाय।साथ ही राजनीतिक दलों को आर टी आई के दायरे में लाया जाये।वही
पूर्व 20 सुत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बैंक कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।किसानों को सरकारी लाभ ठीक से नही दे रहे हैं।अतः उनके सम्पति की जांच होनी चाहिए।पशु पालक किसान
कार्यक्रम संघ के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार ठाकुर,रामाश्रय ठाकुर,श्याम बाबू राय, शिव शंकर मंडल,अरुण कुमार झा,रामाधार चौधरी,जय कृष्ण राय,विनोद मंडल,विश्वनाथ मंडल,कपिलदेव साह,अमरनाथ चौधरी,उदयशंकर ठाकुर,शिरेखन मंडल आदि ने संबोधित किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More